सिकटी।
शनिवार 06 जुलाई को भारत सरकार के तत्वाधान व महेंद्र प्रताप कमांडेंट 52 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल अररिया के निर्देशन में नागरिक कल्याण कार्यक्रम के अंतर्गत सीमा चौकी लेटी के मध्य विद्यालय लेटी में नि:शुल्क मानव चिकित्सा शिविर लगाया गया। जिसमें डॉक्टर मनोज जाट, चिकित्सा पदाधिकारी 52 वी वाहिनी अररिया के द्वारा बाढ़ प्रभावित इलाकों के लोगो की जांच की गई व दवाइयां वितरित की गई। शिविर में कुल 43 मरीजों का इलाज किया गया। इसके अलावा डॉक्टर मनोज जाट द्वारा स्थानीय लोगो को खान-पान, खुद की साफ-सफाई, बेटी बचाओ बेटी पढाओ और नशे से होने वाले दुष्प्रभाव के बारे में ग्रामीणों को जागरूक किया गया । इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सीमावर्ती क्षेत्र के वे लोग हैं जो किसी ना किसी आभाव में स्वयं का उपचार कराने से वंचित रह जाते है, ऐसे लोगों के लिए सशस्त्र सीमा बल द्वारा समय-समय पर सीमावर्ती क्षेत्र में चिकित्सा शिविर लगाया जाता है| इस कार्यक्रम की स्थानीय लोगों द्वारा काफी सराहना की गई| इस दौरान सीमा चौकी प्रभारी सैदाबाद स०उ०नि० नितिन सिंह, आरक्षी वरुण सिंह, राज कुमार मंडल सहित अन्य जवान उपस्थित रहे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



