google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

ईको प्रिज्म कलेक्टिव फाउंडेशन ने बांटे हस्त चलित कंप्रेशर मशीन

समाज जागरण रंजीत तिवारी
वाराणसी।।
मंगलवार को ईको प्रिज्म कलेक्टिव फाउंडेशन बेनीपुर खुर्द वाराणसी कार्यालय पर पोषण वाटिका की 13 महिलाओं को हस्त चालित कंप्रेशर मशीन वितरण किया गया ।जिससे (बायो इनपुट रिसोर्स सेंटर) में बने इनपुट को आसानी से अपने पोषण वाटिका के सब्जियों पर छिड़काव आदि किया जा सके और ज्यादा से ज्यादा इन उत्पादों को अपने रोजमर्रा में उपयोग होने वाली सब्जियों आदि पर उपयोग कर इसकी गुणवत्ता बढ़ाई जाए और अपने साथ साथ परिवार का भरण पोषण किया जाए ।
इस प्रक्रिया में योगदान के लिए ईको प्रिज्म को ग्रामीण महिलाओं ने धन्यवाद किया और कहां की हम नहीं कुछ तो अपने घर परिवार के लिए रसायन मुक्त सब्ज़ी जरूर उगाएंगे ।एक बार फिर से पोषण वाटिका के फायदे आदि पर चर्चा करते हुए महिलाओं में न्यूट्रीशन का महत्व पर चर्चा भी किया गया और स्प्रे को कैसे चलाया जाए इसके बारे में जानकारी दी गई। कार्यऋम में
ऊषा देवी, राधिका देवी, शशिकला,रीटा,पिंकी देवी,रेखा,माधुरी सहित लोग शामिल रही।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)