एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित: लालू यादव और महागठबंधन पर साधा निशाना



वीरेंद्र चौहान, समाज जागरण ब्यूरो किशनगंज।
किशनगंज में बिहार विधान सभा चुनाव को लेकर एनडीए ने अपनी ताकत झोंक दी है। मंगलवार को शहर के शहीद अशफाक उल्लाह खान स्टेडियम में एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे। इस अवसर पर भाजपा सांसद प्रदीप सिंह ने राज्य और केंद्र सरकार की उपलब्धियों को गिनाया और महागठबंधन पर निशाना साधा।



*लालू प्रसाद यादव पर साधा निशाना*

सांसद प्रदीप सिंह ने कहा कि लालू प्रसाद यादव के शासनकाल में बिहार को सिर्फ 1 लाख 90 हजार करोड़ रुपये मिले थे, जबकि नरेंद्र मोदी ने अपने 11 साल के कार्यकाल में 14 लाख करोड़ रुपये देने का काम किया है। उन्होंने कहा कि पहले बिहार में अपहरण उद्योग चलता था, लेकिन आज सीएम नीतीश कुमार ने बिहार के इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने का काम किया है।

*कार्यकर्ता सम्मेलन में एनडीए के दर्जनों नेता मौजूद*

कार्यकर्ता सम्मेलन में लोक जनशक्ति पार्टी के प्रदेश महासचिव मो. कलीमुद्दीन, हरि राम अग्रवाल, सुशांत गोप, बुलंद अख्तर हाशमी, सुबोध महेश्वरी, कौशल झा, शिशिर कुमार दास, स्वीटी सिंह, सिकंदर सिंह, संजय उपाध्याय, राजेश गुप्ता भाजपा नेता ,फिरोज अंजुम जदयू जिला अध्यक्ष,मो. सुफियान जदयू प्रखंड अध्यक्ष, मो. रियाज जिला सचिव, मजलूम हक जिला उपाध्यक्ष, जलाल कापरी पोठिया प्रखंड अध्यक्ष सहित दर्जनों नेता के साथ बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

*चुनाव को लेकर एनडीए की तैयारी*

एनडीए ने कार्यकर्ता सम्मेलन के माध्यम से चुनाव को लेकर अपनी तैयारी का संकेत दे दिया है। अब देखना यह है कि एनडीए की इस तैयारी का आगामी चुनाव में क्या परिणाम होता है।

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)