google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

ईसीआरकेयू ने रेल कर्मचारियों की आवासीय समस्याओं पर सौंपा ज्ञापन

आदिवासी सुनील त्रिपाठी/ समाज जागरण

चोपन/ सोनभद्र। ईसीआरकेयू चोपन वन शाखा के सचिव उमेश कुमार सिंह के नेतृत्व में गुरुवार को पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक छत्रसाल सिंह का चोपन आगमन पर भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर संगठन की ओर से रेलकर्मियों की आवासीय समस्याओं के समाधान हेतु एक विस्तृत ज्ञापन महाप्रबंधक को सौंपा गया। ज्ञापन में रेलवे कॉलोनी की छतों से पानी टपकने, खिड़की-दरवाजों की क्षतिग्रस्त स्थिति, जर्जर सड़कों की मरम्मत तथा सुविधा संपन्न सामुदायिक भवन निर्माण जैसी प्रमुख समस्याओं का उल्लेख किया गया। महाप्रबंधक ने सभी बिंदुओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित मंडलीय एवं स्थानीय अधिकारियों को त्वरित कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए और शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। इस अवसर पर सचिव उमेश कुमार सिंह ने कहा कि “ईसीआरकेयू सदैव रेलकर्मियों की बुनियादी सुविधाओं और हितों के लिए संघर्षरत रहा है और भविष्य में भी इसी तरह प्रयासरत रहेगा। कार्यक्रम के दौरान इंद्रभूषण श्रीवास्तव, धीरेन्द्र कुमार, मनोज कुमार, क्रांति कुमार, एम.के. सिंह, सूरज, गुप्ता जी, सुजीत सहित संगठन के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)