google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

हजारीबाग में तीन दिनों तक बाधित रहेगी तीन जलमीनारों से जलापूर्ति

मिंटू कुमार समाज जागरण।
हजारीबाग: छड़वा डैम से होने वाली शहरी जलापूर्ति अगले तीन दिनों तक प्रभावित रहेगी। बुधवार सुबह कल्लू चौक के पास बिजली विभाग द्वारा अंडरग्राउंड केबलिंग का कार्य किया जा रहा था। इसी दौरान 400 एमएम डायमीटर की मुख्य पाइप क्षतिग्रस्त हो गई। पाइप फटने से भारी लीकेज शुरू हो गया, जिसके कारण जलापूर्ति व्यवस्था चरमरा गई है।

नगर निगम की टीम ने स्थिति को गंभीर मानते हुए तुरंत मरम्मती कार्य शुरू कर दिया है, लेकिन पाइपलाइन को पूरी तरह दुरुस्त करने में तीन दिन का समय लग सकता है। इस कारण खिरगांव जलमीनार, बिहारी गर्ल्स स्थित जलमीनार और कोलंबस जलमीनार से फिलहाल पानी की आपूर्ति नहीं हो पाएगी।

अधिकारियों ने बताया कि इन क्षेत्रों में जल संकट की स्थिति रहेगी। हालांकि पीटीसी जलमीनार, इंद्रपुरी जलमीनार और बस स्टैंड जलमीनार से जलापूर्ति नियमित रूप से जारी रहेगी।

नगर निगम ने अपील की है कि प्रभावित क्षेत्रों के लोग पानी का उपयोग सावधानीपूर्वक करें। इधर अचानक आई इस समस्या से लोगों को गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)