google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

ईडी द्वारा कांग्रेस अध्यक्षा से पूछताछ करने के विरोध में कांग्रेसी सड़क पर




जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में किया पैदल मार्च


जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

*दैनिक समाज जागरण /अखिलेश सिंह ब्यूरो हरदोई*
हरदोई। जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी हरदोई द्वारा दमनकारी मोदी सरकार के इशारे पर ईडी द्वारा परेशान किये जाने के विरोध में हरदोई कांग्रेस कार्यालय से जिन्दपीर चौराहे तक विरोध मार्च निकाला गया।
विरोध मार्च का नेतृत्व जिलाध्यक्ष आशीष कुमार सिंह ने किया।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष आशीष कुमार सिंह ने कहा कि त्याग साहस और सत्य की प्रतिमूर्ति हैं सोनिया गाँधी जी। अहंकारी सत्ता की दमनकारी नीति का डटकर मुकाबला किया जाएगा।सोनिया गांधी जी ने तीन बार वो कुर्सी ठुकराई है जिस के लिए साहेब दिन-रात झूठ बोलते रहते हैं।सत्ता के अहंकार में इतना दम नहीं है कि सत्य को डरा सके।कांग्रेस का हर कार्यकर्ता जुमलेबाज, प्रचारजीवी के झूठ फरेब का मुकाबला डटकर करेगा। सत्य के लिए संघर्ष जारी है जारी रहेगा।
शहर अध्यक्ष जमील अहमद अंसारी ने कहा कि जिस परिवार ने इलाहाबाद में सैकड़ों करोड़ की क़ीमत का “आनंद भवन” देश को दान कर दिया, जिस परिवार ने देश के लिये अपने लहू का क़तरा क़तरा क़ुर्बान कर दिया हो, मोदी सरकार उस परिवार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगा रही है।
जिला उपाध्यक्ष डॉ अजीमुश्शान ने कहा कि ईडी के आगे कांग्रेस की आवाज को प्रचारजीवी सरकार कभी दबा नहीं पाएगी।
इस अवसर पर सांडी विधानसभा कांग्रेस प्रत्याशी आकांक्षा वर्मा, बावन ब्लॉक अध्यक्ष कमल सिंह, संडीला ब्लॉक अध्यक्ष नसीम वारसी, अहिरोरी ब्लॉक अध्यक्ष शैलेन्द्र वर्मा, हरियावां ब्लॉक अध्यक्ष सुदामा प्रसाद, पिहानी ब्लॉक अध्यक्ष अकील खान, टड़ियावां, टोडरपुर ब्लॉक अध्यक्ष सत्तार खान, गोपमाउ नगर अध्यक्ष शकील खान, शाहाबाद नगर अध्यक्ष मान सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश राठौड़, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष निर्भान सिंह यादव, ब्लॉक उपाध्यक्ष नन्दकिशोर अर्कवंशी, जिला उपाध्यक्ष नेतम भारतीय, जिला उपाध्यक्ष साधू सिंह, जिला उपाध्यक्ष हरि ओम त्रिपाठी, जिला उपाध्यक्ष अनुपम दीक्षित, पूर्व कार्यवाहक जिलाध्यक्ष राम सिंह, जिला सचिव मंजू मित्रा, जिला सचिव अरविंद शुक्ला, जिला सचिव इसलाम गाजी, गुफरान खान, राम कुमार मौर्या, श्रवण कुमार, अनूप कुमार दीक्षित, महताब अहमद, श्रीप्रकाश मिश्रा, संजय कुमार, अभिषेक वर्मा, गुलजार अहमद, अजय पाल, बृजेश कुमार, आदि पदाधिकारी व कार्यकर्ता साथी मौजूद रहे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)