google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

पटना में ED की रेड, बिहार प्रीमियर लीग के पूर्व संयोजक के ठिकानों पर चल रही छापेमारी

बिहार की राजधानी पटना से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां ईडी की टीम ने एक अपार्टमेंट में रेड मारी है. मिली जानकारी के अनुसार ईडी की टीम गुरुवार को बिहार प्रीमियर लीग के पूर्व संयोजक ओमप्रकाश तिवारी के ठिकानों पर छापेमारी करने पहुंची. बताया जा रहा है कि ईडी की टीम पटना में ओम प्रकाश तिवारी के कदमकुआं थाना क्षेत्र के लोहानीपुर विंध्यवासिनी स्ट्रीट अपार्टमेंट के ग्राउंड फ्लोर स्थित कार्यालय में कागजातों को खंगालने में जुटी है.

सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार ओमप्रकाश तिवारी पर नगर निगम में अस्तित्व नाम की कंपनी बनाकर फर्जी तरीके से लाखों रूपए उगाही का आरोप है. बता दें, ओमप्रकाश तिवारी ने पटना में बिहार प्रीमियर लीग का आयोजन करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी. ओमप्रकाश तिवारी पर आरोप है कि उन्होंने गलत तरीके से पैसे की उगाही की है. फिलहाल ईडी की टीम की छापेमारी जारी है


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)