google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

कानपुर में सपा विधायक इरफान सोलंकी और र‍िश्‍तेदारों के घर ईडी का छापा, मोबाइल जब्‍त, जांच जारी

  • आधा दर्जन वाहनों से सपा विधायक सोलंकी के घर पहुंचे ईडी के अधिकारी, इरफान के परिजनों समेत रिश्तेदारों के बीच जप्त किए गए मोबाइल

सुनील बाजपेई
कानपुर। आगजनी समेत और भी कई मामलों में महाराजगंज की जेल में बंद समाजवादी पार्टी के विधायक इरफान सोलंकी की मुशीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही है । आज गुरुवार सुबह उनके और रिश्तेदारों के भी घर ईडी ने छापा मारा। इस कार्रवाई से पूरे इलाके में हड़कंप की स्थिति रही।
आज गुरुवार की सुबह-सुबह छह वाहनों से ईडी के अधि‍कारि‍यों ने पहुंचकर जांच शुरू की। सभी लोगों के मोबाइल जब्त कर ल‍िए गए हैं। फिलहाल इस बारे में ईडी की जांच लगातार जारी है।
जानकारी के मुताबिक सपा विधायक इरफान सोलंकी, उनके भाई रिजवान, अरशद और इरफान के पिता स्व. हाजी मुस्ताक के पुराने घर पर ईडी ने छापा मारा है।
आज गुरुवार की सुबह 6 बजे ईडी अफसर अर्द्धसैनिक बल के साथ विधायक के घर पहुंचे। इरफान के घर की बालकनी पर महिला अर्द्धसैनिक बल तैनात क‍िया गया है। सभी लोगों के मोबाइल जब्त कर ल‍िए गए हैं। अर्द्धसैनिक बल ने मकान को घेर लिया है। किसी को भी बाहर या अंदर जाने की इजाजत नहीं है। जांच चल रही है। विधायक सोलंकी के घर अचानक मारे गए इस छापे से इलाके में हड़कंप की भी स्थिति रही।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)