google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

एजुकेशनल काउंसलर ने कानपुर के होटल में लगाई फांसी : जांच में जुटी पुलिस

सुनील बाजपेई
कानपुर। यहां के एक होटल में एजुकेशनल काउंसलर फांसी लगाकर जान दे दी । घटना के बाद लास्ट को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर पुलिस जांच में जुटी है।
मिली जानकारी के मुताबिक सिद्धेश्वर नगर शिवपुरी सीपरी बाजार झांसी निवासी आनंद कुमार श्रीवास्तव (47) यहां हनुमंत विहार थाना क्षेत्र के अर्रा में 15 साल से किराए के मकान में रह रहे थे। उनके परिवार में पत्नी प्रिया है। इनके कोई संतान नहीं थी।
घटना स्थल से पुलिस ने जो सुसाइड नोट बरामद किया है उसमें आनंद श्रीवास्तव ने लिखा है कि मैंने लोगों को बहुत तकलीफ दी है, हमसे सभी लोग परेशान रहते हैं। इसलिए अब हमेशा के लिए जा रहा हूं। किसी को कोई दर्द नहीं होगा, मेरी वजह से… आइ एम वेरी सॉरी, मेरी सूचना सबसे पहले अमित पांडेय को दे दी जाए।
इसकी जानकारी कब हुई जब होटल का कर्मी चेकआउट के समय आया, आवाज दी। कोई रिस्पांस न आने पर खिड़की से झांका। तो बेड पर संदिग्ध हालात में लेटे मिले। पुलिस को बुलाया। रूम का दरवाजा तोड़कर शव निकाला। उसे उर्सला भिजवाया गया।
पुलिस-फॉरेंसिंक टीम को कमरे से एक नोट मिला। प्रारंभिक जांच में जहर खाकर जान देने की आशंका है। वहीं, होटल से पत्नी को आखिरी बार वीडियो कॉल की थी। ये घटना देर रात 2 बजे की है।
पत्नी प्रिया के पिता चन्द्रभान ने बताया-2023 में आनंद और प्रिया की शादी हुई थी। आनंद कोचिंग भी चलाते थे। कुछ यूनिवर्सिटी से सम्पर्क में थे तो वहां एडमिशन कराने के लिए काउंसलर भी थे। फिलहाल पुलिस लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद घटना की छानबीन कर रही है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)