google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

नबीनगर मे पैगम्बर मुहम्मद साहब की जयंती ईद ए मिलाद उन नबी के रूप मे मनाई गई

दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)

नबीनगर (बिहार) 28 सितंबर 2023 औरंगाबाद जिले के नगर पंचायत क्षेत्र नबीनगर मे आज ईद ए मिलाद उन नबी जिसे ईद मिलाद उन नबी के नाम से भी जाना जाता है काफी उल्लास पूर्वक मनाया गया। यह त्योहार मुसलमानों का एक महत्त्व पूर्ण त्योहार है।मुस्लिम समुदाय द्वारा पैगम्बर मुहम्मद साहब के जयंती के उपलक्ष्य मे यह त्योहार पूरी दुनिया मे मनाया जाता है।यह अवसर इस्लामिक कैलेंडर के तीसरे महीने रबी अल अव्वल मे पड़ता है।इस अवसर पर मुस्लिम समुदाय के बच्चो द्वारा एक जुलूस भी निकाला गया जुलूस नबीनगर नगर पंचायत क्षैत्र के मस्जिद गली, शनीचर बाजार, पंडा मोहल्ला, परसिया, मंगल बाजार,न्यू एरिया बस स्टैंड तक गया इसके पूर्व चार बजे सुबह मे मस्जिद मे नमाज के बाद मिलाद कार्यक्रम हुआ।
इसके अतिरिक्त नबीनगर के खरौंधा, शेराजपुर, परसिया रघुनाथ गंज,टंडवा आदि क्षेत्रों से भी मुहम्मद पैगम्बर साहब की जयंती मनाए जाने की सूचना है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)