दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार) 28 सितंबर 2023 औरंगाबाद जिले के नबीनगर थाना क्षेत्र के सोनवर्षा गांव के समीप से पुलिस गश्ती के दौरान दो नशेड़ियों को गिरफ्तार किया गया है । पी एस आई अनित कुमार एवम सशस्त्र बल ने सोनबरसा गांव के निवासी राजू कुमार सिंह पिता सतेंद्र सिंह एवम अजय कुमार सिंह पिता स्वर्गीय बृजदेव सिंह को नशे की हालत मे गिरफ्तार किया।
थानानाध्यक्ष मनोज कुमार पाण्डेय ने बताया कि उक्त दोनों को रेफरल अस्पताल मे शराब पीने की पुष्टि के बाद प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



