श्रीभूमि संवाददाता दैनिक समाज जागरण :असम श्रीभूमि जिले के रामकृष्ण नगर शिक्षा खंड के अंतर्गत दुल्लभछड़ा के शिक्षकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों को सम्मानित कर पिछले तीन वर्षों से स्कूल में एक विशेष शिक्षकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों को सम्मानित किया जा रहा है। इस महान शिक्षक दिवस के अवसर पर हरे कृष्णा एमवी स्कूल के प्रधानाध्यापक श्यामल सिन्हा और स्कूल के शिक्षकों नेतृत्व में एक विशेष सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर हरे कृष्ण एमवी स्कूल में शिक्षकों, छात्रों और गणमान्य व्यक्तियों ने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण किया। इसके अलावा, स्कूल में एक चर्चा सभा, शिक्षक सम्मान समारोह और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत स्थानीय कलाकारों द्वारा उद्घाटन संगीत प्रस्तुत करने के साथ हुई। कार्यक्रम में जिले के सेवानिवृत्त शिक्षक उपस्थित थे। कार्यक्रम में जिले के सेवानिवृत्त और कार्यरत आदर्श 23 प्रतिभाशाली शिक्षकों को सम्मानित किया गया, जिन्हें गमछा पहनाकर सम्मानित किया गया साथ ही पुरस्कार भी दिए गए। सम्मानित शिक्षकों में श्रीभूमि के सेवानिवृत्त प्रधान शिक्षक अशोक दत्त, N.N.T.C. स्कूल के गियास उद्दीन अहमद, नेहरू गर्ल्स एम वी स्कूल के विज्ञान शिक्षक सेवानिवृत्त प्रधान शिक्षक संजीव दास, नारायण नाथ उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रधान चंद्र शेखर सिंह, पी.ए.एम. श्रीभोद्धन निबिया स्कूल के उप-प्रधान श्याम नारायण यादव, सी.वी.पी. एच स्कूल के सेवानिवृत्त सहायक शिक्षक सुभाष सिंह, 689 नंबर उत्तर बस्कालीटिला हिंदी एल पी स्कूल के सेवानिवृत्त प्रधान शिक्षक विकास रंजन कलवार, 1177 नंबर छनटिला एल पी स्कूल के सेवानिवृत्त प्रधान शिक्षक गिरेंद्र कुमार सिंह, और 689 नंबर बस्कालटिला एल पी स्कूल के सेवानिवृत्त प्रधान शिक्षक जनार्दन प्रसाद कोहार, हिंदी विद्यालय मॉडल स्कूल के सेवानिवृत्त प्रधान शिक्षक रघुनाथ साहू, 754 लालछड़ा एलपी स्कूल के प्रधान शिक्षक चंदन त्रिपाठी, मॉडल एमई स्कूल के सेवानिवृत्त हिंदी शिक्षक मनीद्र सिंह, विईयार डाला एमवी स्कूल के प्रधान शिक्षक अशोक कांति श्याम, आदर्श फानाईरबंद एमई स्कूल की शिक्षिका उषा राय शर्मा। मॉडल एमई स्कूल के शिक्षक मलय चौधरी, 1276 नं. सिंगला एलपी स्कूल के शिक्षक चंदन कुमार पाल, 3 नं. दरगारबंद एलपी स्कूल के शिक्षक पुण्यव्रत दास, शांता काली एलपी स्कूल के शिक्षक वीरेंद्र सिंह, पाथरकांदी के 582 नं. खगरागीरस एलपी स्कूल के सेवानिवृत्त प्रधान शिक्षक रंधीर सिंह, 690 नं. मोकामछड़ा एलपी स्कूल के शिक्षक विजय कुमार पांडे, फेटीपात एलपी स्कूल के प्रधान शिक्षक श्याम कुमार यादव, विश्वजीत सिंह शिक्षक और हरेकृष्णा एमवी स्कूल के सहायक शिक्षक उपेंद्र सिंह मौजूद थे. उनके छात्रों के भविष्य के लिए उन्होंने सेवा करते हुए कठिन परिश्रम और शिक्षा के प्रति समर्पण और श्रद्धा के प्रतीक हैं। शिक्षक दिवस का यह आयोजन स्कूल के छात्रों और शिक्षकों के बंधन को और मजबूत करेगा और स्कूल के शिक्षक के लिए उनके अटूट मेहनत और शिक्षा की निष्ठा और श्रद्धा का प्रतीक हैं, जिनसे कितने छात्रों का भविष्य उज्ज्वल किया हुआ है। शिक्षक दिवस के इस आयोजन से स्कूल के छात्र-शिक्षक के बंधन को और मजबूत बनाया जाएगा और स्कूल के शिक्षक केवल ज्ञान का प्रकाश नहीं फैलाते, बल्कि छात्रों के जीवन में मूल्य, नैतिकता और सपनों को पूरा करने के लिए प्रेरणा देने में मदद करते हैं। इस दौरान स्कूल के धूमधाम से आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में दुल्लभछड़ा के जिला परिषद सदस्य प्रणब मुखर्जी मौजूद थे, उन्हें गमछा देकर सम्मानित करने के साथ-साथ स्वागत भी किया गया।



