






मुंबई ( गिरजा शंकर अग्रवाल ) – नवोदित कलाकार प्रवती ने हमारे फिल्म रिपोर्टर गिरजा शंकर अग्रवाल को बताया कि मैं दिल्ली की रहने वाली हूं। और मुझे बचपन से ही एक्टिंग करने का शौक था। एक्टिंग के शौक को प्रवृति अपने आप को स्क्रीन के बड़े परदे पर खुद को देखना चाहती है। उन्होंने बताया कि हमारे पापा ने एक इंस्टीट्यूट से एक्टिंग का कोर्स भी करवाया है। एक्टिंग कोर्स करने के बाद थियेटर से जुड़ गई। और इन्होंने थियेटर के माध्यम से अनेक शो किए हैं। कलाकर प्रवति ने थियेटर में मुख्य कलाकार के रूप में भूमिका निभाई है। थियेटर के अंतराल में डायेक्टर विपिन के. सेठी से हमारी मुलाकात हुई। और उन्होंने मुझे अपने एक प्रोजेक्ट के लिए सिलेक्ट किया है। म्यूजिक एल्बम कंप्लीट होने के बाद मुझे एक पारिवारिक शॉर्ट फिल्म में भी काम करने मौका विपिन के. सेठी ने दिया है। इसमें हमारा सशक्त अभिनय हैं। अभी हाल में मुझे एक अवार्ड फंक्शन के लिए आमंत्रित किया है। शीघ्र चौदह सितम्बर को मुझे अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। मेरा एक ही सपना हैं। और अभिनेत्रियों की तरह मैं भी बड़े पर्दे पर चमकना चाहती हूं।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



