समाज जागरण*
*राजगढ़ मीरजापुर*/ राजगढ़ थाना क्षेत्र के बघोड़ा ग्राम में एक ज्वेलर्स के घर में चोरी हो गई चोरों ने लाखों रुपए नकद और कई लाख का आभूषण चुरा लिया। 10 दिनों के अंदर यह दूसरी बार चोरी है। और एक वर्ष में तीन बार इसके घर चोरी हो चुकी।लेकिन पुलिस अभी तक किसी भी चोर को नहीं पकड़ पाई जिससे क्षेत्रीय जनता में पुलिस और जनप्रतिनिधियों के प्रति भारी आक्रोश है। पुलिस और जनप्रतिनिधि अपने कर्तव्य के प्रति जागरूक नहीं है नहीं तो क्षेत्र में इतनी चोरियां न होती।

उक्त गांव निवासी प्रकाश चंद्र सेठ का बघोड़ा सड़क के पास उनका आवास है और रोड पर उनका आभूषण का दुकान है बीती मंगलवार की रात्रि प्रकाश चंद्र और उनके परिवार के लोग भोजन करने के बाद अपने-अपने कमरे में सोने चले गए।रात्रि के तीसरे पहर छत के सहारे चोर घर में घुसे और घर में रखा बॉक्स को उठकर छत पर ले गए।उसमें रखा उनके पत्नी का आभूषण कान का बाली बिजली एवं अन्य चांदी का गहना साथ ही प्रकाश का लड़का जो आभूषण की दुकान चलाता है उसके आभूषण की बैग भी कर उठा ले गए जिसमें साठ ग्राम सोने एवं ढाई किलो चांदी के गहने थे साथ ही घर में रखा। एक लाख साठ हजार रुपया नगद जो उनकी पत्नी के ऑपरेशन के लिए रखा था उसको भी चोरों ने चोरी कर लिया।
प्रकाश चंद के पुत्र चंदन सेठ ने बताया कि इससे पहले 15 अगस्त की रात्रि भी चोरी हुई थी। इसके पूर्व पिछले वर्ष दिसंबर 24 में भी चोरों ने दुकान में चोरी किया था। लेकिन पुलिस आज तक एक भी चोर को नहीं पकड़ पाई जिससे हमारा काफी नुकसान हुआ मां की तबीयत खराब है पैसा ना होने के कारण अब उनका ऑपरेशन नहीं हो पाएगा उन्होंने कहा कि क्षेत्र में चोरों का आतंक है क्षेत्रिय जनप्रतिनिधि और पुलिस क्षेत्र में शांति नहीं कायम कर पा रहे हैं जिससे लगातार चोरियां हो रही है। जिसके कारण लोगों में आक्रोश है।इस सम्बन्ध मे जब राजगढ़ थाना प्रभारी रणविजय सिंह ने बताया कि पुलिस अपना काम कर रही है जल्द ही चोरी का खुलासा होगा।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



