google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

*प्रकृति वंदन कार्यक्रम का हुआ आयोजन*

समाज जागरण रंजीत तिवारी
रामेश्वर वाराणसी ।।प्रकृति वंदन सप्ताह के अंतर्गत रामेश्वर महादेव मंदिर वाराणसी में एक भव्य एवं प्रेरणादायी कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने पर्यावरण एवं स्वच्छता पर अपने विचार प्रस्तुत किए और सामूहिक रूप से स्वच्छता का संकल्प लिया। साथ ही
स्वयंसेवी संस्थाओं की भागीदारी रही, भूमि फाउंडेशन, कुटुम्ब स्वयंसेवी संस्था आदि ने सक्रिय रूप से सहभागिता की नुक्कड़ नाटक एवं नाट्य रूपांतरण के द्वारा  कुटुम्ब के बच्चों ने कचरा प्रबंधन एवं स्वच्छता जागरूकता पर मंचन किया।


अपने विचार रखते हुए अजय  (क्षेत्र पर्यावरण संयोजक, पूर्वी उत्तर प्रदेश) ने प्रकृति वंदन के महत्व पर विचार रखे एवं पेड़ों के लिए अमृता देवी जी के साथ 363 लोगों के बलिदान के बारे बताया ।
डॉ. मनोज (सह-प्रांत पर्यावरण संयोजक, काशी प्रांत) ने सतत जीवनशैली एवं पर्यावरण संरक्षण पर सारगर्भित विचार को रखा।


पंकज कुमार सिंह प्रांत टोली सदस्य के अथक प्रयास से प्रातः 9 बजे से 4 बजे तक प्रकृति पूजन के उपरांत प्रसाद ग्रहण करने के बाद भूमि फाउंडेशन ने वृक्षारोपण कराया एवं प्रकृति संरक्षण की आवश्यकता पर जोर दिया।कार्यक्रम के अंत में वृक्षारोपण किया गया और पर्यावरण सुरक्षा हेतु सामूहिक प्रतिज्ञा स्वच्छता का संकल्प – अपने देश को न करें मैला, प्रयोग में लाएँ कपड़े का थैला।दिलाया गया। यह आयोजन न केवल पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने वाला रहा, बल्कि समाज को प्रकृति-मुखी जीवनशैली अपनाने की प्रेरणा भी प्रदान करेगा। बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग, समाजसेवियों और पर्यावरण प्रेमियों की उपस्थिति रही।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)