google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

एक जलता हुआ दीपक ही दूसरे दीपक को जला सकता है-प्रोफेसर डाक्टर आनंद सिंह

बिकास राय
ब्यूरो चीफ गाजीपुर
दैनिक समाज जागरण

डॉ. राम मनोहर लोहिया डिग्री कॉलेज अध्यात्मपुरम ढोटारी गाजीपुर में शिक्षक दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। भारत के द्वितीय राष्ट्रपति, प्रख्यात शिक्षक, भारत रत्न डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्म दिवस को शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सत्यदेव ग्रुप आफ कॉलेजेस के मुख्य प्रबंध निदेशक, प्रख्यात विद्वान, प्रोफेसर डॉ.आनंद सिंह ने कहा कि भारतीय संस्कृति में गुरु का स्थान सर्वोच्च है। इसमें कोई शक नहीं कि गुरु एक ऐसा तत्व है जो सृष्टि में हर जगह विद्यमान रहता है। एक जलता हुआ दीपक ही दूसरे दीपक को जला सकता है।
शिक्षक दिवस के अवसर पर मैं अपेक्षा करता हूं कि एक बार हम विश्व का नेतृत्व करेंगे और भारत विश्व गुरु बनेगा।
डॉ. सुमन सिंह ने कहा कि डॉ. राम मनोहर लोहिया डिग्री कॉलेज कर्मवीर सत्यदेव सिंह जी की कर्मस्थली है। शिक्षा का उद्देश्य इस बात पर निर्भर करता है कि आपने समाज को क्या दिया। मनुष्य के पास किताबी ज्ञान के अलावा सामाजिक ज्ञान का होना अनिवार्य है।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ विजेंद्र कुमार सिंह ने सभी गुरु को सादर नमन करते हुए सभी को शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा की शिक्षक समाज का मार्गदर्शक एवं निर्माता होता है।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के पूजन एवं डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण से हुआ। महाविद्यालय के प्राचार्य एवं निदेशक प्रमोद सिंह ने मुख्य अतिथि को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि के द्वारा सभी विद्वान शिक्षक गण को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का संचालन सत्येंद्र कुमार सिंह ने किया। कार्यक्रम में जंगली प्रसाद पटेल कमलेश यादव विश्वकर्मा प्रसाद राजेश सिंह रविंद्र कुमार कृष्णानंद पांडेय अनु सिंह गोवर्धन पासवान उपेंद्र भार्गव उपस्थित थे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)