राहुल कुमार गुप्ता, संवादाता विष्णुगढ़, दैनिक समाज जागरण।
विष्णुगढ़।प्रखंड के सात माइल चौक स्थित फॉरेस्ट चेकनाका के समीप बिक रहे गांजा पर रोक लगाने को ले इस गैर कानूनी धंधे में संलिप्त चार दुकानदारों अपनी इस हरकत से बाज आने की हिदायत दिया गया।
गांजे की बिक्री करते हुए पकड़े जाने पर खरीदार और विक्रेता दोनों को प्रशासन के हवाले कर दिया जाएगा।बताते है फॉरेस्ट चेकनाका के समीप कई वर्षों से अवैध गांजे की बिक्री खुलेआम की जा रही है। जिससे वहां रह रहे ग्रामीणों द्वारा गांजे बिक्री को लेकर कई दफा विरोध किया गया। लेकिन गांजा बिक्री करने वाले गाली गलौज पर उतर आते है। जिससे ग्रामीण गोलबंद होकर यह जिम्मेवारी उठाई और चेकनाका के समीप गांजे की बिक्री बंद करने का ऐलान किया।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



