google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

जन्मदिन पर वार्ड सदस्य ने जरूरतमंदों के बीच बांटे कंबल*

पंकज कुमार पाठक,दैनिक समाज जागरण

पदमा -ठंड एवं शीतलहर के बढ़ते प्रकोप से जहां आम जनजीवन प्रभावित है, वहीं गरीब और बेसहारा लोगों के लिए यह मौसम किसी अभिशाप से कम नहीं साबित हो रहा है। ऐसे समय में प्रखंड के सरैया पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या 10 के वार्ड सदस्य ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए अपने जन्मदिन को सेवा दिवस के रूप में मनाया।
वार्ड सदस्य ने अपने जन्मदिन के अवसर पर जरूरतमंद एवं असहाय लोगों के बीच 20 कंबलों का वितरण किया।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि ठंड के इस मौसम में गरीबों की सहायता करना ही उनके जन्मदिन का सबसे बड़ा उपहार है। उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व भी बीते सप्ताह उन्होंने जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण किया था।
उनके इस सराहनीय कार्य की स्थानीय लोगों ने खुले दिल से प्रशंसा की। वहीं कंबल प्राप्त करने वाले जरूरतमंदों ने वार्ड सदस्य को दुआएं और शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। क्षेत्र में इस पहल को सामाजिक सरोकार से जुड़ा प्रेरणादायक कदम बताया जा रहा है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)