दैनिक समाज जागरणब्यूरो चीफ उमाकांत साह
बांका:आनंदपुर ओपी क्षेत्र के पूर्वी कट सकरा पंचायत अंतर्गत पीड़रा गांव रास्ता विवाद को लेकर जख्मी रेवा राय पिता स्वर्गीय पांचू राय ने अपने ही गांव के लूटन राय पिता रूदो राय एवं उनकी पत्नी के विरुद्ध आनंदपुर ओपी थाना में आवेदन देकर कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। लक्षित आवेदन में बताया गया कि सोमवार रात करीब 8:00 बजे मैं खाना खाकर दूसरे के घर किसी काम के लिए जा रहा था तभी उपरोक्त नामजद दोनों पति पत्नी मिलकर बेवजह कहासुनी करते हुए लाठी-डंडे एवं ईट चलाकर मारकर जख्मी कर दिया और बताया कि इस रास्ते से गुजरने पर जान से मार कर फेंक देंगे। पीड़ित जख्मी रेवा राय ने बताया कि लुटन राय अक्सर शराब पीकर गांव में उत्पात मचाते रहता है।
इस संबंध में ओपी अध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि मामले को जांच कर दोस्ती के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



