दैनिक समाज जागरण
ब्यूरो चीफ उमाकांत साह
बांका: जिले में इन दिनों प्यार मोहब्बत का सिलसिला परवान पर चढ़ती जा रही है. प्यार में पागल प्रेमी प्रेमिका अपने ख्वाहिशें पूरी करने के लिए समाज को कुर्बान करते देख रही है. ताजा मामला आनंदपुर ओपी क्षेत्र से है, जहां पूर्वी कटसकरा ग्राम पंचायत के गौरा गांव एक विवाहिता 3 बच्चे की मां ने अपने पति की अरमानों की गला घोटकर कुसुम घट गांव एक युवक से नैन मटक्का करते करते आपत्तिजनक स्थिति को देख ग्रामीणों ने दोनों प्रेमी प्रेमिका को पकड़ कर आनंदपुर ओपी पुलिस को सुपुर्द दिया। बताया जा रहा है कि महिला के पति बाहर कमाने गया है। इसी बीच पुर्व से एक दूसरे पर प्यार में पागल प्रेमी ने प्रेमिका को सोमवार की रात अपने गांव कुसुम घट बुला लिया और और दोनों एक दूसरे के साथ प्यार में लीन हो गए, जिसे देख ग्रामीणों ने दोनों को बंधक बना कर मंगलवार को आनन्द पुर ओपी पुलिस सुचना देकर सुपुर्द कर दिया। इधर सूचना पाते ही ओपी अध्यक्ष सुनील कुमार की निर्देश पर अवर निरीक्षक सुधीर कुमार दल बल के साथ कुसुम घट गांव पहुंचकर दोनों प्रेमी युगल को हिरासत में ले लिया। जिसके बाद दोनों प्रेमी प्रेमिका के परिजन आनंदपुर ओपी परिसर पहुंचकर आपसी समझौता पर अपने अपने घर चले गए। हंलाकी महिला के पति पत्नी की व्यवहार से असंतुष्ट व्यक्त करते हुए 3 बच्चों की सवाल पर पत्नी को रखने को वाद्य हो गए। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच पूर्व में भी इस तरह की घटना का अंजाम दिया गया था जिसे ग्रामीणों द्वारा समझौता की गई थी। इस मौके पर पूर्वी कर सका पंचायत के पूर्व मुखिया भैरो मरीक, पूर्व सरपंच चंद्रदेव यादव, ब्रह्मदेव प्रसाद यादव और (सिंह जी) आदि के अलावा दोनों के परिजन मौजूद थे.
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



