google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

मधुमक्खियों के हमले से बुजुर्ग की मौत, सरैया गांव में मातम

पंकज कुमार पाठक, दैनिक समाज जागरण

पदमा (संवाददाता): प्रखंड के सरैया गांव में मधुमक्खियों के हमले से एक बुजुर्ग की दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे गांव में मातम का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।


मिली जानकारी के अनुसार सरैया गांव निवासी नारायण गिरी( ६५ वर्ष)सोमवार को प्रतिदिन की तरह सरैया स्टैंड से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान पानी टंकी के पास अचानक मधुमक्खियों के एक बड़े झुंड ने उन पर हमला कर दिया। अचानक हुए इस हमले से बचने की कोशिश में वे बुरी तरह घायल हो गए और उनकी तबीयत तेजी से बिगड़ने लगी।


स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से उन्हें तुरंत इलाज के लिए ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान ही कुछ देर बाद उनकी मौत हो गई। इस दर्दनाक घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।


ग्रामीणों का कहना है कि जिस स्थान पर यह हादसा हुआ, वहां पानी टंकी पर लंबे समय से मधुमक्खियों का बड़ा छत्ता बना हुआ है। आए दिन राहगीर इनके हमले का शिकार होते रहते हैं। खासकर मोटरसाइकिल सवार जब इस रास्ते से गुजरते हैं तो मधुमक्खियों के अचानक हमले से वाहन अनियंत्रित हो जाता है, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।


ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि पानी टंकी पर बने मधुमक्खियों के छत्ते को जल्द हटवाया जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की दुखद घटनाओं से बचा जा सके।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)