google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

तुलाराम भुस्का गांव में ट्रांसफार्मर जलने से बिजली आपूर्ति ठप

समाज जागरण मनोज कुमारसा ह
गोड्डा

मेहरमा प्रखंड क्षेत्र के तुलाराम भुस्का पंचायत अंतर्गत तुलाराम भुस्का गांव में बीते एक सप्ताह से बिजली आपूर्ति ठप है गांव में स्थापित 200 केवीए का ट्रांसफार्मर जल जाने के कारण ग्रामीणों का भीषण गर्मी में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है ट्रांसफार्मर की मरम्मत या प्रतिस्थापन ना होने से न सिर्फ आम जन जीवन अस्त व्यस्त है बल्कि सरकारी कार्य में प्रभावित हो रहे हैं बिजली की आपूर्ति बाधित होने से पंचायत भवन में चल रहे कार्यों पर विराम लग गया है वही विद्यालयों में पंखे बंद हो जाने के कारण बच्चे उमस भरे वातावरण में पढ़ाई करने को मजबूर है इस समस्या को लेकर ग्रामीणों ने महागामा के सहायक विद्युत अभियंता को लिखित आवेदन दियाहै मुखिया मौसम देवी के साथ-साथ कुमोद मंडल भास्कर यादव पप्पू यादव लालू यादव बिहारी यादव सुनील यादव नवीन यादव अजय कुमार श्यामलाल यादव और का रु यादव ने विभाग से शीघ्र नया ट्रांसफार्मर लगाने की मांग की है


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)