google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

विश्व फोटोग्राफी दिवस पर होगी चतुर्थ फ़ोटो प्रदर्शनी

प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी लगातार चौथी बार नोएडा मीडिया क्लब में आयोजित की जाएगी फोटो एग्जिबिशन। आगामी 19,20 और 21 अगस्त को प्रस्तावित फोटो एग्जिबिशन को लेकर आज नोएडा मीडिया क्लब में एक अहम बैठक का आयोजन हुआ, नोएडा मीडिया क्लब के अध्यक्ष श्री आलोक द्विवेदी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में आगामी 19,20 और 21 अगस्त को होने वाली फोटो प्रदर्शनी को लेकर विचार विमर्श किया गया। बैठक में शहर के वरिष्ठ फोटो जर्नालिस्ट द्वारा अहम सुझाव दिए गए। बैठक के दौरान महासचिव जेपी सिंह, कोषाध्यक्ष मनोज वत्स समेत वरिष्ठ फोटो जर्नालिस्ट मनोहर त्यागी, सौरभ राय, आसिफ खान , रमेश शर्मा, गजेंद्र यादव, सुनील घोष एवं अरुण सिन्हा मौजूद रहे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)