समाज जागरण अनिल कुमार
हरहुआ वाराणसी समस्त विद्युत उपभोक्ताओं को सूचित किया जाता है कि 15 एवं 16 जुलाई दिन मंगलवार और बुधवार को समय सुबह 11.00बजे से शाम 04.00 बजे तक 33 / 11 केवी विद्युत् उपकेंद्र उंदी से निकलने वाले समस्त फीडरों की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। इस दौरान 33 केवी लाइन पर पेड़ और बांस बल्ली की छटाई का कार्य कराया जाना है जिस कारण उपकेन्द्र से निकलने वाले समस्त फीडर आदमपुर , जयपार,और प्रयागपुर की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
उक्त कार्य से कटौती की समस्या से निजात मिलेगी।उपभोक्ताओं की समस्या के लिए खेद है।
उक्त आशय की जानकारी श्रीपति तिवारी उपखण्ड अधिकारी विद्युत वितरण खण्ड
आयर ,चिरईगांव ने दी है।



