google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

मकर संक्रांति पर कसौली कैंप में भावुक विदाई समारोह

41 वर्षों की गौरवपूर्ण सेवा के बाद सेवानिवृत्त हों रहे कम्पनी कमांडर पन्ना लाल

सुनील चिंचोलकर
दंतेवाड़ा,छत्तीसगढ़। मकर संक्रांति के पावन अवसर पर जिला दंतेवाड़ा स्थित कसौली कैंप में कैंप प्रभारी कम्पनी कमांडर पन्ना लाल के सम्मान में एक गरिमामय एवं भावुक विदाई समारोह का आयोजन किया गया। पन्ना लाल 31 जनवरी को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। उन्होंने 31 अक्टूबर 1985 को मध्यप्रदेश विशेष सशस्त्र बल में भर्ती होकर 41 वर्ष 3 माह तक देश और समाज की निष्ठापूर्वक सेवा की।
विदाई समारोह की शुरुआत धार्मिक परंपराओं के अनुसार की गई। अधिकारी एवं जवानों द्वारा सर्वप्रथम इंद्रावती नदी में स्नान कर माँ दंतेश्वरी के दर्शन किए गए। इसके पश्चात कसौली कैंप परिसर में आयोजित कार्यक्रम में वरिष्ठ अधिकारियों, जवानों एवं स्टाफ ने सहभागिता की।
इस अवसर पर एसपी आईपीएस गौरव राय एवं आईपीएस राजेश कुकरेजा, सेनानी प्रथम बटालियन के मार्गदर्शन में विशेष वेलफेयर एवं विदाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान कसौली कैंप का प्रभार कम्पनी कमांडर घनश्याम सिंह को सौंपा गया। घनश्याम सिंह द्वारा पन्ना लाल को श्रीफल एवं शाल भेंट कर सम्मानित किया गया, वहीं अन्य अधिकारियों एवं जवानों ने गुलदस्ता व पुष्पहार पहनाकर सम्मान व्यक्त किया।
विदाई समारोह के दौरान कैंप परिसर भावनाओं से सराबोर नजर आया। वर्षों तक साथ सेवा कर चुके अधिकारी एवं जवानों की आंखें नम रहीं, वहीं पन्ना लाल भी इस अवसर पर भावुक हो उठे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कम्पनी कमांडर घनश्याम सिंह ने पन्ना लाल के सेवा काल के अनुभवों को साझा करते हुए उनके अनुशासन, नेतृत्व एवं कर्तव्यनिष्ठा की सराहना की।
अपने उद्बोधन में पन्ना लाल ने नम आंखों से अपने सेवा काल की स्मृतियों को साझा किया। उन्होंने पुलिस सेवा में अनुशासन, ईमानदारी और समर्पण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए जवानों को कर्तव्यनिष्ठा के साथ सेवा करने का संदेश दिया।
समारोह के अंत में घनश्याम सिंह द्वारा पन्ना लाल के उत्तम स्वास्थ्य एवं सुखद भविष्य की कामना की गई। इसके पश्चात कैंप परिसर स्थित माँ दुर्गा मंदिर में दर्शन एवं भजन कार्यक्रम के साथ समारोह का समापन किया गया।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)