google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

सेवापुरी ब्लाक पर कर्मचारियों ने किया योगआसन

समाज जागरण रंजीत तिवारी
रामेश्वर वाराणसी
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर शुक्रवार को जिले भर में सुबह साढ़े छह से साढ़े सात बजे तक योगाभ्यास हुआ। क्या बच्चे, बूढ़े, नौजवान, युवतियां सभी ने योग अभ्यास में बढ़ चढ़कर भाग लिया।10 वी अंतराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सेवापुरी ब्लाक परिसर में बीडीओ राजेश कुमार सिंह ने नेतृत्व में लोगो ने कपाल भाती,सूर्य नमस्कार, आलोम विलोम सहित अन्य योग आसन का किया।राजेश कुमार सिंह ने कहा कहा कि योग भारतीय सांस्कृतिक परंपरा की अति प्राचीन विधा है, इसलिए कहा जाता है कि करें योग रहें निरोग। योग और प्राणायाम के अभ्यास से व्यक्ति स्वस्थ रहता है।लोगो को योगाचार्य अशोक कुमार वर्मा ने आज योग करवाया।आज ब्लाक पर जिला पंचायत सदस्य राजेंद्र सिंह ,सफाई कर्मचारी,सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी शामिल रहे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)