पुष्पा गुप्ता, संवाददाता दैनिक समाज जागरण डेहरी ऑनसोन
डालमियानगर स्थित अवर प्रादेशिक नियोजनालय में 28 नवंबर को एक जॉब कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। इस रोजगार मेले में इंडियन इंडस्ट्रीज सॉल्यूशन प्रा० लि०, अहमदनगर, महाराष्ट्र के लिए मशीन ऑपरेटर एवं एसेम्बली हेल्पर के 25 पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। पदों की संख्या: 25 (अहमदनगर, महाराष्ट्र के लिए), वेतन: ₹21,528 प्रति माह, सुविधाएं: मुफ्त रहने और खाने की व्यवस्था, योग्यता: 10वीं, 12वीं, आईटीआई या डिप्लोमा पास, उम्र सीमा: 18-35 वर्ष, अनिवार्य दस्तावेज: पते का प्रमाण पत्र, पैन कार्ड, फोटो, शैक्षिक प्रमाणपत्र, एवं बैंक पासबुक।
यह रोजगार कार्यशाला पूर्णतः निःशुल्क है। इच्छुक महिला और पुरुष उम्मीदवारों से अनुरोध है कि अधिक से अधिक संख्या में इस अवसर का लाभ उठाएं।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



