नाका तोड़ कर भागता एक घायल और दूसरा दबोचा और बाकी फरार
विनोद कश्यप प्रभारी दैनिक समाज जागरण पंजाब हरियाणा व चण्डीगढ़
चण्डीगढ़, अक्टूबर: हरियाणा में पुलिस और नशा तस्करों के बीच मुठभेड़ हुई है। बताया जाता है कि, सिरसा के डबवाली क्षेत्र में बीती रात पुलिस ने नाका लगा रखा था। इस बीच जब ये नशा तस्कर वहाँ पहुंचे तो पुलिस से बचकर भागने लगे। जिसके बाद नाका तोड़कर भागे इन नशा तस्करों का पुलिस ने पीछा शुरू किया।
जानकारी मिली है कि इस दौरान नशा तस्करों ने पुलिस पर गोलियां चलाईं। जिसके बाद पुलिस ने भी जबावी कार्रवाई की और दोनों तरफ से मुठभेड़ शुरू हो गई। बताया जा रहा है कि, पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक नशा तस्कर को गोली लगी है। जिसे पकड़ लिया गया है, उसके साथ उसके एक और साथी को भी दबोचा गया है। जबकि दो तस्कर मौका पाकर भागने में सफल रहे हैं।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



