google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

तेज रफ्तार स्कार्पियो कि चपेट में आने से इंजीनियरिंग छात्र की मौत

समाज जागरण संवाददाता विवेक देशमुख

बिलासपुर। स्कार्पियो की चपेट में आकर इंजीनियरिंग छात्र की मौत हो गई। छात्र कालेज जाने के दौरान स्कार्पियो की चपेट में आ गया। पुलिस ने स्कार्पियो को जब्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया है। बिलासपुर के नारियल कोठी निवासी पीयूष पाठक लालखदान चौकसे इंजीनियरिंग कालेज में प्रथम वर्ष का छात्र है। शनिवार दोपहर 12 बजे के लगभग अपने केटीएम बाइक CG 10 BE 8310 से वह चौकसे इंजीनियरिंग कालेज जाने के लिये निकला। लालखदान ओवरब्रिज के पास पहुचने पर उसे सामने से आ रहे स्कार्पियो क्रमांक 11 AF 5838 के चालक ने ठोकर मार दी। जिससे पीयूष के सर में गम्भीर चोट लगी।
आस पास के लोगो ने तत्काल पीयूष को सिम्स पहुँचाया। रास्ते मे ही उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर स्कार्पियो को जप्त कर वाहन चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)