समाज जागरण दीपक सरकार
प्रदूषण का नाश यज्ञ के हवन व पौधरोपण से ही संभव: पर्यावरण धर्म गुरु
जिले के छतरपुर अनुमंडल के चिरु पंचायत के फार्म मैदान में आयोजित नौ कुण्डली शक्ति संवर्धन गायत्री महायज्ञ के कलश यात्रा और अपनी पोती आद्रिका जायसवाल के जन्मदिन समारोह में शामिल होकर विश्वव्यापी पर्यावरण संरक्षण अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पर्यावरण धर्मगुरु व वन राखी मूवमेंट के प्रणेता पर्यावरणविद ट्री मैन डॉ कौशल किशोर जायसवाल ने कलश यात्रियों के बीच पर्यावरण धर्म के संकल्प के साथ थाईलैंड प्रजाति के बारहमासी आम और कटहल का पौधा दान व कन्या पूजन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। पर्यावरणविद ने अपने पुत्र प्रो अरुण कुमार जायसवाल की पुत्री आद्रिका जायसवाल के साथ में उनके जन्मदिन पर आकाश बाग में रुद्राक्ष का पौधा लगाकर कहा कि यज्ञ पूजा और पौधा रोपण से प्रदूषण से मुक्ति मिलती है। उन्होंने यह भी कहा कि जिस तरह साधु संत धर्म व सृष्टि को बचाने के लिए यज्ञ हवन करते है ठीक उसी प्रकार वे अपने जीवन मे देश ही नहीं विदेशों में भी पर्यावरण धर्म के तहत पौधरोपण कर प्रदूषण से धरती और ब्रह्मांड को बचाने के लिए प्रयासरत हैं। दोनों कार्य में काफी एकरूपता है। उन्होंने कहा कि नवरात्र में कन्या पूजन किया जाता है परंतु पर्यावरण धर्म में कोई भी शुभ कार्य में कन्या पूजन व पौधा लगाने और दान करने का विधान है ।जल यात्रा में शामिल प्रमुख लोगों में हरिद्वार से आए आचार्यों रमेश दुबे , यज्ञ प्रभारी डॉ बीके यादव, कोषाध्यक्ष रूप नारायण सिंह, मुखिया पति प्रमोद यादव, मुखिया सोनामती सचिन पांडेय, नवडिहा मुखिया आलोक यादव, पूर्व मुखिया सुरेंद्र यादव, निरंजन यादव, विनोद यादव, रंजीत सिंह, मोहन सिंह,डाली पंचायत के उप मुखिया अफजाल अंसारी सैकड़ो श्रद्धालु शामिल थे। वहीं आद्रिका जायसवाल के जन्मदिन पर शामिल लोगों में उनकी दादी सह पंचायत डाली बाजार के मुखिया पूनम जायसवाल, पिता प्रो अरुण कुमार जायसवाल, मां कोमल जायसवाल, फूफा रोहित जायसवाल, बुआ कुमारी ज्योति जायसवाल भैया अंकुर जायसवाल,दीदी आराध्या जायसवाल, मिट्ठू सिंह, पिंकी सिंह, हेम सिंह, धर्मेंद्र सिंह, परमानंद मंडल, रीना सिंह, रिमझिम सिंह, अजीत मिश्रा, गुड़िया सिंह, राहुल सिंह,रामू, छोटू, संतोष समेत नानी मामा मामी मौसी मौसा भैया दीदी ने जन्मदिन की शुभकामनाएं दी है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



