इटावा। आर्थिक अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण की दिशा में इटावा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। फर्जी रजिस्टर्ड फर्म के जरिए लगभग 7 करोड़ 3 लाख रुपये की GST चोरी कर राजस्व को नुकसान पहुंचाने वाले एक संगठित गिरोह के पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई इटावा पुलिस द्वारा की गई है।

पुलिस के अनुसार अभियुक्तों ने बिना किसी वास्तविक माल की आपूर्ति किए ही फर्जी फर्मों का पंजीकरण कराया और GSTR-1 रिटर्न में अधिक बिक्री दर्शाकर अवैध रूप से इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) जनरेट किया। इसके बाद यह फर्जी ITC विभिन्न ठेकेदारों और व्यापारियों को पास-ऑन की जाती थी, जिसके बदले अभियुक्तों को मोटा कमीशन प्राप्त होता था।
जांच में सामने आया है कि यह पूरा नेटवर्क योजनाबद्ध तरीके से चलाया जा रहा था, जिससे सरकार को करोड़ों रुपये के राजस्व का नुकसान हुआ। पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ की जा रही है और गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश भी जारी है।
यूपी पुलिस ने स्पष्ट किया है कि आर्थिक अपराधों और टैक्स चोरी के मामलों में शून्य सहनशीलता की नीति अपनाई गई है और इस तरह के अपराधों में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मामले में आगे भी गिरफ्तारी और खुलासे की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।
GSTChori #EtawahPolice #GSTFraud #ITCScam #UPPolice #EconomicCrime #TaxEvasion #FakeFirm #CrimeNews
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



