नोएडा। नोएडा प्राधिकरण द्वारा वसंत ऋतु के आगमन पर भव्य वसंत उत्सव – फ्लावर शो 2026 का आयोजन किया जा रहा है। यह रंगारंग आयोजन 19 फरवरी से 22 फरवरी 2026 तक हेलीपैड ग्राउंड / शिवालिक पार्क, सेक्टर-33ए, नोएडा में आयोजित होगा।
नोएडा प्राधिकरण के अनुसार, फ्लावर शो के दौरान विभिन्न प्रजातियों के आकर्षक फूलों की प्रदर्शनी, सुंदर सजावट, हरित थीम आधारित स्टॉल और सांस्कृतिक गतिविधियां लोगों को प्रकृति से जोड़ने का कार्य करेंगी। यह उत्सव न केवल फूलों की सुंदरता का उत्सव होगा, बल्कि सामुदायिक सहभागिता और पर्यावरण जागरूकता का भी संदेश देगा।
फ्लावर शो में बच्चों, युवाओं और परिवारों के लिए विशेष गतिविधियां रखी जाएंगी। रंग-बिरंगे पुष्प, कलात्मक सजावट और उत्सव का माहौल नोएडा को एक अलग ही रंग में रंग देगा। प्राधिकरण ने शहरवासियों से इस चार दिवसीय उत्सव में शामिल होकर प्रकृति, सौंदर्य और आपसी सौहार्द का आनंद लेने की अपील की है।
वसंत उत्सव–फ्लावर शो 2026 को नोएडा के सबसे रंगीन और आकर्षक आयोजनों में से एक माना जा रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की उम्मीद है।
VasantUtsav2026 #NoidaFlowerShow #SpringFestivalNoida #NoidaAuthority #FlowerExhibition #NoidaEvents #NoidaNews
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



