google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

ई डबल्यू एस फ्लैट यज्ञ समिति आदित्यपुर के द्वारा सात दिवसीय यज्ञ का हुआ शुभारंभ*


अभय कुमार मिश्रा, दैनिक समाज जागरण प्रखंड संवाददाता, आदित्यपुर

सरायकेला खरसावां (झारखंड) 30 दिसंबर 2023:– सरायकेला खरसावां जिला अंतर्गत आदित्यपुर कॉलोनी के रोड नंबर 10 में ईडब्ल्यूएस फ्लैट यज्ञ समिति के द्वारा सात दिवसीय योग का शुभारंभ हुआ है. कार्यक्रम का शुरुआत जल कलश शोभायात्रा के साथ हुआ।यज्ञ 28 दिसंबर से लेकर 3 जनवरी 2024 तक चलेगी। इस दौरान वृन्दावन धाम से पधारे प्रवचनकर्ता देवी सत्याचार्य जी द्वारा श्रीमद्भागवत कथा का प्रवचन किया जा रहा है। पूरे कॉलोनी का माहौल भक्तिमय है.यज्ञ में प्रवचन देने के लिए वृंदावन से कथा वाचिका देवी सत्याचार्य जी के साथ साथ बनारस के विद्वान पुरोहित आए हुए है। यज्ञ के समापन भंडारा के साथ पूरे विधि विधान से पूर्णाहुति 3 तारीख को किया जाएगा। इस यज्ञ में हजारों हजारों की संख्या में शामिल होकर लोगों ने आस्था और भक्ति भाव में डुबकी लगाई।


यज्ञ में मुख्य रूप से पूर्व मेयर विनोद श्रीवास्तव,मनोज कुमार तिवारी,सुरेंद्र कुमार,हीरा लाल शर्मा,धनंजय कुमार बच्चा सिंह विपिन कुमार राजेश्वर सिंह, प्रभु नाथ प्रसाद आदि कॉलोनीवासी का सहयोग रहा है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)