google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

फैक्टनेब की राज्य समिति की विस्तारित बैठक 17 नवंबर को पटना में

नव निर्वाचित पदाधिकारियों और कार्यकारिणी सदस्यों से बैठक में भाग लेने की अपील

पटना

बिहार राज्य संबद्ध डिग्री महाविद्यालय शिक्षक शिक्षकेतर कर्मचारी महासंघ (फैक्टनेब) की राज्य समिति की विस्तारित बैठक 17 नवम्बर 2024 (रविवार) को पटना के हिन्दी साहित्य सम्मेलन सभागार, कदमकुआं में आयोजित की जाएगी। बैठक का समय सुबह 11 बजे से निर्धारित किया गया है।

बैठक में महासंघ के नव निर्वाचित पदाधिकारियों, कार्यकारिणी सदस्यों, विश्वविद्यालयों, जिलों और महाविद्यालयों के पदाधिकारियों, मार्गदर्शक साथियों और सक्रिय सदस्यों से बैठक में भाग लेने की अपील की गई है। यह बैठक संगठन की आगामी कार्ययोजना और मुद्दों पर चर्चा करने का अवसर प्रदान करेगी।

बैठक का एजेंडा

  1. पाँचवे राज्य सम्मेलन की कार्यवाही की संपुष्टि
  2. बदलते परिवेश में आन्दोलन की दिशा
  3. बकाया अनुदान राशि का एकमुश्त बैंक खातों में भुगतान और प्रतिमाह वेतन भुगतान की मांग पर विचार
  4. संगठन और कोष की स्थिति पर चर्चा
  5. अन्य महत्वपूर्ण विषय (अध्यक्ष की अनुमति से)

इस बैठक में सभी से सक्रिय रूप से भाग लेने और महासंघ के उद्देश्य को सशक्त बनाने की अपील की गई है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)