google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

विवाह समारोह में गए परिजन, चोरों ने ताला तोड़ नकदी और गहनों पर किया हाथ साफ

•~ इलाके में हौंसला बुलंद कबाड़ समेत घर चोरों का गिरोह काफी सक्रिय, इलाकाई पुलिस अंकुश लगा पाने में अक्षम,लोगों में तीव्र आक्रोश

अवधेश कुमार गुप्ता/ समाज जागरण

गुरमा/ सोनभद्र। चोपन थाना क्षेत्र के सलखन ग्राम पंचायत स्थित मुनगा टोला निवासी अजय कुमार जायसवाल पुत्र रामसनेही ने प्रभारी निरीक्षक को शनिवार को एक लिखित प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया है कि भुक्तभोगी सपरिवार बीते 5 फरवरी 2026 को एक विवाह समारोह में घर के दरवाजे पर ताला लगाकरअन्यत्र गया हुआ था तथा 11 नवंबर 2026 को जब घर वापस आया तो देखा कि दरवाजे पर लगा ताला टूटा पड़ा है तथा घर के अंदर गया तो देखा कि बक्से का कुंडी भी टूटा हुआ है जिसमें रखा सोने का एक नग झाला, मंगलसूत्र तथा गुल्लक में रखे नकदी रुपए चोर चुरा ले गए हैं।इस संबंध में भुक्तभोगी समेत परिजनों ने न्याय की गुहार लगाते हुए चोरी का पर्दाफाश किये जाने की मांग की है।


लोगों की माने तो जब से चोपन थाना तथा गुरमा चौकी क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में अवैध रूप से कबाड़ की दुकानें संचालित हुई हैं तब से चोरी की घटनाओं में बेतहाशा वृद्धि हुई है। दिन में चोर कबाड़ के बहाने गांव के गली, कूचो, मोहल्लो में घूम कर कबाड़ बिनते,चुनते, खरीदते तथा लोकेशन लेते हैं कि किसके घर पर कौन है और कौन नहीं है? और योजनाबद्ध तरीके से रात होते ही मौका निकाल कर चोरी की घटना को अंजाम दे देते हैं तथा उन पर कोई शक भी नहीं करता है। इलाके में कबाड़ चोरों समेत घर चोरों का गिरोह काफी सक्रिय तथा हौंसला बुलंद है बावजूद इसके इलाकाई पुलिस इन परअंकुश लगा पाने में अक्षम साबित हो रही है।इससे लोगों में तीव्र आक्रोश व्याप्त है।लोगों ने पुलिस अधीक्षक सोनभद्र का ध्यान इस तरफ आकृष्ट कराते हुए अविलंब ही जांच करवाकर उचित कार्रवाई करवाये जाने की मांग की है ताकि लोग राहत की सांस ले सके।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)