परमवीर पात्रों,दैनिक समाज जागरण, संवाददाता, जमशेदपुर (झारखंड) 23 सितंबर 2025
पूर्वी सिंहभूम पोटका प्रखंड अंतर्गत पुटलुपुंग अखिल झारखंड किसान समिति की ओर से एक दिवसीय किसान प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया जिसमें लगभग 130 किसानों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम की शुरुआत ग्राम प्रधान आशीष कुमार मंडल और संस्थापक लखन चंद्र मंडल ने दीप प्रज्वलित कर महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर पुष्प अर्पित कर की।
प्रशिक्षण सत्र में बीटीएम कौशल कुमार झा (कृषि विभाग) और डॉ. मनीका (पशुपालन सहकारी विभाग) ने किसानों को प्रशिक्षण दिया तथा कृषि से संबंधित पुस्तकें वितरित की गईं। आयोजक बप्तिस मंडल ने कहा कि किसान संगठित होकर अपनी मांग रखें और उसे मुख्यमंत्री एवं प्रधानमंत्री तक पहुंचाएं ताकि किसानों की आय दोगुनी करने का लक्ष्य पूरा हो सके।
शिविर में बसंत कुमार मंडल, आशुतोष मंडल, सनत मंडल, रंजीत मंडल, सुभाष पुरान, प्रकाश ज्योतिषी, चित्रंगो खंडवाला, संगीता मंडल, अलादिनी मंडल, चंपा मंडल, शिवराम मंडल, गुरुवार सरदार, जयराम सरदार, संचित खंडवाला, बेलबती पान समेत सैकड़ों किसान उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन मुखिया असित सरदार ने किया।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



