google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

पानी की जुगाड़ कर धान की रोपाई करने को विवस किसान

समाज जागरण

गोड्डा
मेहरमा इस वर्ष भी पर्याप्त बारिश नहीं होने के कारण अन्नदाता काफी चिंतित और परेशान हैं। क्षेत्र के अधिकतर तालाब और बांध सूखा पड़ा है। बारिश भी नहीं हो रही है। किसान किसी तरह जुगाड़ कर पंपिंग सेट के सहारे खेत में पानी डालकर धान की रोपाई करने के लिए विवश हैं।खानीचक के किसान रामकमल राम, मृत्युंजय राम, गौरी राम, बाबूलाल पासवान,नकुल राम आदि ने बताया कि प्रयाप्त बारिश नहीं होने से उनके बीच मायूसी है।

बताया कि पिछले दो-तीन वर्षों से वे लोग सुखाड़ की दंश झेल रहे है। इस वर्ष भी बारिश की कमी से काफी हतप्रभ हैं। किसानों ने बताया कि हर वर्ष महाजन से कर्ज लेकर तथा ऊंचे दामों पर धान बीज और खाद आदि खरीद कर तथा पंपिंग सेट आदि से किसी तरह पानी की जुगाड़ कर वे लोग धान की रोपाई करते हैं। परंतु बाद में भी बारिश नहीं होने के कारण उनकी सिरी उम्मीदों पर पानी फिर जाता है। बताया कि वे लोग कृषि पर ही आश्रित हैं।

उन लोगों के खेतों में मुख्य रूप से धान की हीं फसल होती है। इसी से पूरे परिवार का भरण पोषण होता है। बच्चों की पढ़ाई,जरूरी सामान, कपड़ा, दवा आदि की व्यवस्था खेती से उपजे फसल बेचकर ही होती है। परंतु सुखाड़ हो जाने के कारण उन लोगों की समस्या कई गुना अधिक बढ़ जाती है। किसानों के समक्ष कई प्रकार की समस्या उत्पन्न हो जाती है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)