दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
कुटुंबा (बिहार)औरंगाबाद जिले के कुटुंबा थाना पुलिस ने आर्म्स एक्ट के एक फरार आरोपी के घर पर कुर्की-जप्ती की कार्रवाई की है। थानाध्यक्ष इमरान आलम के अनुसार कुटुंबा थाना कांड संख्या – 52/25 में आरोपी पर आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज था।इस मामले में फरार चल रहे प्राथमिकी अभियुक्त मोहम्मद जमील पिता सल्लीउद्दीन अंसारी, निवासी ग्राम छक्कनबार, थाना अंबा, जिला औरंगाबाद की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही थी।
आरोपी के फरार होने के कारण न्यायालय के आदेश पर कुटुंबा थाना पुलिस ने ग्राम छक्कनबार स्थित उसके घर पर पहुंचकर विधिवत कुर्की-जप्ती की कार्रवाई की।पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी लगातार जारी है। कुर्की-जप्ती के बाद भी अगर आरोपी जल्द सरेंडर नहीं करता है तो उसके खिलाफ और भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



