समाज जागरण
शाहजहांपुर के जलालाबाद स्थित कृषि उत्पादन मंडी समिति में एक किसान की मोटरसाइकिल चोरी हो गई। किसान राजेंद्र अपने बेटे वागेश कुमार के साथ आढ़ती से धान का भाव पूछने गए थे, तभी यह घटना हुई। वगेश कुमार ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के अनुसार, राजेंद्र रविवार सुबह करीब 9 बजे अपनी मोटरसाइकिल (रजि. नं. UP 27 BB7820) से मंडी परिसर आए थे। उन्होंने अपनी बाइक आढ़ती भूरे उर्फ कृष्णपाल की दुकान के सामने खड़ी की और उनसे फसल के दाम पर बात करने लगे। बातचीत के बाद जब वे वापस लौटे, तो मोटरसाइकिल गायब मिली। वागेश कुमार ने जलालाबाद थाने में अज्ञात चोर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने और मोटरसाइकिल बरामद करने की मांग की है। पुलिस ने प्रार्थना पत्र मिलने के बाद क्षेत्र में पुलिस टीम भेजकर सीसीटीवी फुटेज की जांच शुरू कर दी है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



