google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

किसानों को धान बेचने में न हो कोई कठिनाई: विजय कुमार

*हरहुआँ ब्लॉक मे धान खरीद हुई प्रारंभ।
समाज जागरण अनिल कुमार
हरहुआ वाराणसी। हरहुआ विकास खंड में धान क्रय केन्द्रों पर धीरे-धीरे धान की आवक होने लगी है ।मंगलवार को हरहुआ विकासखंड के भैठौली समिति पर स्थापित धान क्रय केंद्र पर धान खरीद प्रारंभ हो गई।


अपर जिला सहकारी अधिकारी पिंडरा विजय कुमार तथा सहायक विकास अधिकारी हरहुआ प्रदीप कुमार की उपस्थिति में केन्द्र प्रभारी तथा सचिव अभय कुमार सिंह ‘सोनू’ ने केंद्र पर पहुंचने वाले पहले किसान बालेंद्र सिंह का माला पहनाकर स्वागत किया।बालेन्द्र सिंह ने 40 क्विंटल धान की तौल कराई।


एडीसीओ विजय कुमार ने बताया कि धान खरीद होते ही खरीद का पैसा किसान के खाते में एनपीसीआई के माध्यम से 48 घंटे के अंदर पहुंच जाएगा।
एडीओ हरहुआ प्रदीप कुमार ने केंद्र प्रभारी को चेतावनी दी कि एक सप्ताह के अंदर खरीद 1000 कुंतल तक पहुंचानी सुनिश्चित करें।
एडीओ ने यह भी निर्देशित किया कि केन्द्र पर किसानो के लिए छाया व पेयजल की व्यवस्था निरंतर उपलब्ध रहे।


सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक वाराणसी सुरेंद्र कुमार मौर्य ने कहा है कि किसानों से ही समिति का अस्तित्व है और किसानों की संतुष्टि ही समिति का एकमात्र उद्देश्य है।धान क्रय मे जहां भी किसानों की शिकायत पाई जाएगी, संबंधित सचिव/ केंद्र प्रभारी के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)