दैनिक समाज जागरण, [[ महेन्द्र जावला बहल ]]
बहल, 17 नवंबर। गोपाष्टमी के पावन पर्व पर मंगलवार सुबह श्री अलख गौशाला बहल में गौ पूजन का भव्य आयोजन किया गया। सुबह 5 बजे से ही गांव व आसपास के क्षेत्र से गौ भक्तजन गौशाला परिसर में पहुंचने लगे। ठंड के बावजूद गौ भक्तों में गौ माता के प्रति गजब का उत्साह देखने को मिला।
कार्यक्रम की शुरुआत गौ माता की पूजा-अर्चना से हुई। गौ भक्तों ने गौ माताओं को माला पहनाई, तिलक लगाया, आरती की और चारा, रोटी, गुड़ व हरा चारा खिलाकर पुण्य कमाया। इस दौरान पूरा गौशाला परिसर “जय गौ माता, जय श्री लक्ष्मी” के जयकारों से गूंज उठा। छोटे बच्चों ने भी अपने हाथों से गौ माताओं को चारा खिलाया, जिसे देखकर सभी का मन प्रसन्न हो गया।
इस मौके पर श्री अलख गौशाला बहल के पूर्व प्रधान रहे स्व. श्री ताराचंद जी अग्रवाल परिवार से पारुल जी, हिमांशु जी की पत्नी एवं प्रधान श्री गजानंद जी अग्रवाल की पुत्रवधू, प्रमिला, पिंकी, रामचंद्र गरवां, पवन माधव गढ़िया परिवार सहित अनेक परिवारों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। सभी ने गौ माता के सामने अपने परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली और गांव की तरक्की की कामना की।
गौशाला प्रधान गजानंद अग्रवाल ने बताया कि गोपाष्टमी का पर्व गौ सेवा और गौ रक्षा का संदेश देता है। गौ माता को भारतीय संस्कृति में माता का दर्जा दिया गया है। इसलिए हर व्यक्ति को गौ सेवा के लिए तन-मन-धन से आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा कि श्री अलख गौशाला में रह रही सभी गौ माताओं की देखभाल सेवा भाव से की जाती है।
पूजन के बाद सभी गौ भक्तों ने गौशाला परिसर में ही कुछ समय विश्राम किया और गौशाला की व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। भक्तों ने गौशाला प्रबंधन के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि गौशाला में गौओं की सेवा बहुत अच्छे ढंग से हो रही है। अंत में सभी ने गौ सेवा का संकल्प लिया और प्रसाद ग्रहण किया।
इस अवसर पर प्रमोद अग्रवाल, रामभगत सैनी, चेतराम सैनी, पवन सोनी, सज्जन साबू, गजानंद अग्रवाल, सुशील चैहडियां, मुन्ना तिवारी, शिवकुमार गोस्वामी, रामभगत खन्ना, सुनील चांदला, संदीप लाखलाण, प्रभु राम जांगडा, महेन्द्र जांगडा, विष्णु शर्मा, रमाकांत शर्मा, द्वारका प्रसाद नायक, रामनिवास सिंगल, मनोज नूनसर, बजरंग शर्मा, बिनोद, गोपाल शर्मा, हरद्वारी सोनी सहित अनेक गौ भक्त मौजूद रहे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.




