google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

निःशुल्क हरी खाद एवं धान बीज वितरण से किसानों को मिलेगा आर्थिक लाभ, चोपन के 30 ग्राम सभाओं के कृषक हो रहे लाभान्वित

समाज जागरण/ आदिवासी सुनील त्रिपाठी

चोपन/ सोनभद्र। विकास खंड चोपन के राजकीय कृषि बीज भंडार (किसान कल्याण केंद्र) सिंदुरिया पर यूपीडीएएसपी (UPDASP) योजना के अंतर्गत किसानों को निशुल्क हरी खाद, मिश्रित हरी खाद एवं धान बीज का वितरण किया जा रहा है। पिछले एक सप्ताह से चल रहे इस अभियान के तहत पनारी, घटिहटा, अदलगंज, जमुअल, बर्दिया, हर्रा, पड़रक्ष, कोटा सहित लगभग 30 ग्राम सभाओं के किसान लाभान्वित हो रहे हैं।

किसानों को “पहले आओ, पहले पाओ” के आधार पर बीज एवं हरी खाद उपलब्ध कराई जा रही है। कृषि विशेषज्ञों के अनुसार हरी खाद के उपयोग से खेत की उर्वरता बढ़ती है और मिट्टी में जैविक कार्बन की मात्रा में सुधार होता है। हरी खाद खेत में सड़कर प्राकृतिक पोषक तत्व प्रदान करती है, जिससे रासायनिक उर्वरकों की आवश्यकता कम हो जाती है। इससे किसानों की खेती की लागत घटती है और उत्पादन क्षमता में वृद्धि होती है।

मिट्टी की जलधारण क्षमता बढ़ने से सिंचाई पर होने वाला खर्च भी कम होता है। लंबे समय तक हरी खाद का प्रयोग करने से भूमि की गुणवत्ता बेहतर बनी रहती है, जिससे किसानों को लगातार आर्थिक लाभ मिलता है। धान बीज के निशुल्क वितरण से किसानों को गुणवत्तापूर्ण बीज उपलब्ध हो रहे हैं, जिससे बेहतर अंकुरण और अधिक उत्पादन की संभावना बढ़ जाती है। इससे किसानों की आय में वृद्धि होने की उम्मीद है।

बीज वितरण कार्यक्रम के दौरान यूपीडीएएसपी के डिस्ट्रिक्ट मैनेजर हरद्वारी लाल कुशवाहा, पाटेश्वरी वर्मा, सहायक विकास अधिकारी कृषि चोपन पंकज कुमार यादव, राजकीय कृषि बीज भंडार के प्रभारी विपिन शर्मा, कर्मचारी सुशील कुमार, भुवनेश्वर एवं अन्य विभागीय कर्मचारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने किसानों से योजनाओं का अधिकाधिक लाभ उठाने तथा वैज्ञानिक खेती को अपनाकर कृषि उत्पादन बढ़ाने की अपील की।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)