google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

गोष्ठी में किसानों को किया गया जागरूक

समाज जागरण

मीरजापुर /स्थानीय ब्लॉक सभागार में बुधवार को कृषि विभाग द्वारा ब्लॉक स्तरीय किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया कार्यक्रम का शुभारम्भ छानबे विधायक रिंकी कोल ने द्वीप प्रज्वलित कर किया छानबे विधायक ने किसानों को जागरूक करते हुए कहा कि सरकार किसानों के हित में कृषि विभाग के माध्यम से कई योजनाए चला रही है किसान योजनाओ का लाभ पाने के लिए अपने नजदीकी कृषि केंद्र पर पहुंचकर जानकारी ले सकते है आधुनिक तरीके से किसान खेती कर अपनी आमदनी दुगनी कर सकते है बीडीओ विजय शंकर त्रिपाठी ने कहा की सरकार किसानों की आय दुगनी करने के लिए कई प्रकार की योजनाए संचालित कर रही है प्रधानमंत्री सम्मान निधि योजना के माध्यम से किसानों को साल में 12 हजार रूपये खाद बीज के लिए भेज रही है प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के 21 वी किस्त को प्रधानमंत्री द्वारा किसानों के खाते में भेजी गई है प्रधानमंत्री के लाइव प्रसारण कार्यक्रम को ब्लॉक मुख्यालय पर एलसीडी के माध्यम से किसानों को दिखाया गया है एडीओ कृषि नरेंद्र कानापुरीया ने किसानों को खेती करने के तरीका को बताया है खेती से पहले किसान अपने खेत का चयन करें इसके बाद बीज का बीज को बोने से पहले बीज का सोधन अवश्य करें खेत में किसान पराली को ना जलाये पराली जलाने की निगरानी सेटलाइट के माध्यम से किया जा रहा है इस दौरान अपना दल नेता मार्तण्ड सिंह, शशिकांत पटेल, जनार्दन कोल, राजेंद्र उपाध्याय, कृषि विभाग के बीटीएम सर्वेश मिश्रा, आकाश कुमार, गोदाम प्रभारी सुरेंद्र कुमार यादव आदि मौजूद रहे


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)