google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

अन्तरमहाविद्यालयीय फुटबाल प्रतियोगिता (महिला) में राजकीय कालेज पलहीपट्टी को हराकर शिएट कालेज बना चैंपियन

समाज जागरण अनिल कुमार
हरहुआ वाराणसी।
सरस्वती उच्च शिक्षा एवं तकनीकी स्नातकोत्तर महाविद्यालय गहनी, आयर, वाराणसी में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ द्वारा आयोजित अन्तर महाविद्यालयीय फुटबाल प्रतियोगिता (महिला) का आयोजन किया गयाl
उद्घाटन समारोह में पर्यवेक्षक डाॅ. मीरा यादव, विश्वविद्यालय प्रतिनिधि डाॅ. बीना सिंह, विशिष्ट अतिथि डाॅ. अमरेंद्र सिंह, डाॅ. दिनेश सिंह और चयनकर्ताओं प्रमोद यादव, यशवंत लाल और वीरेंद्र यादव का स्वागत महाविद्यालय के उप – प्रबन्धक नवीन कुमार सिंह और प्राचार्य डाॅ. संतोष कुमार सिंह ने किया l
प्रतियोगिता में मेजबान शीएट कॉलेज की टीम के अतिरिक्त महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ और राजकीय कॉलेज पलहीपट्टी की टीमों ने भाग लिया l नॉक आउट मुकाबले के तहत पहला मैच शीएट कॉलेज और महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के बीच खेला गया, जिसमें शीएट कॉलेज की टीम 3-1 से विजेता रहीl राजकीय कॉलेज पलहीपट्टी की टीम को वॉक ओवर मिलने के कारण फ़ाइनल मुकाबला शीएट कॉलेज और राजकीय कॉलेज पलहीपट्टी के बीच हुआ जिसमें शीएट कॉलेज की टीम 3-0 से विजेता रही l
पर्यवेक्षक, विश्वविद्यालय प्रतिनिधि, विशिष्ट अतिथि, चयनकर्ताओं, राजकीय कॉलेज पलहीपट्टी के टीम मैनेजर डाॅ. अमित और निर्णायक मंडल के सदस्यों को स्मृति चिन्ह और विजेता और उप विजेता टीम के खिलाड़ियों को पदक और शील्ड देकर उप – प्रबन्धक नवीन कुमार सिंह और प्राचार्य डाॅ. संतोष कुमार सिंह ने सम्मानित किया l
कार्यक्रम में बीपीएड विभाग से डाॅ. दिनेश चंद्र अरोड़ा, डाॅ. सुजीत सिंह, डाॅ. दिग्विजय नारायण वर्मा, और , चन्द्रशेखर सिंह, डाॅ. आकाशदीप सिंह, डाॅ. दीपक ठाकुर, डाॅ. विनय कुमार सिंह, डाॅ. सुभाष सिंह यादव, मनोज यादव डाॅ. दीपक चौहान के अतिरिक्त महाविद्यालय के प्राध्यापक/प्राध्यापिका और छात्र/छात्राएं उपस्थित रहेl
कार्यक्रम का संचालन डाॅ. सुरभि श्रीवास्तव और धन्यवाद ज्ञापन डाॅ. संतोष कुमार सिंह ने किया l


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)