google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

किसानों को अब जैविक खेती अपनाना होगा : डॉ सुनील पटेल

समाज जागरण रंजीत तिवारी
रामेश्वर वाराणसी
क्षेत्र के कपरफोरवा (लहिया) स्थित स्वास्थ्य उपकेंद्र पर मेला के मैदान में मंगलवार को दोपहर में नमामि गंगे योजना के अंतर्गत कृषि विभाग एवं इकोवा संस्था के संयुक्त तत्वाधान में जैविक किसान मेला का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ मुख्य अतिथि रोहनिया विधायक डॉक्टर सुनील पटेल तथा विशिष्ट अतिथि आराजी लाइन ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि डॉक्टर महेंद्र सिंह पटेल ने दीप प्रज्वलन कर किया। मेले में काशी जैविक उत्पाद द्वारा लगाए गए जैविक उत्पाद स्टालों का अतिथियों ने अवलोकन किया। कार्यक्रम में आए हुए अतिथियों का स्वागत ईकोवा संस्था के प्रोजेक्ट हेड संदीप तेवतिया द्वारा अंगवस्त्र के साथ स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। किसानों को संबोधित करते हुए रोहनिया विधायक ने कहा कि निरोग रहने के लिए रासायनिक खेती का त्याग करके अब किसानों को जैविक खेती को अपनाना होगा। विशिष्ट अतिथि ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि डॉक्टर महेंद्र सिंह पटेल ने मोटे अनाज की खेती करने हेतु जागरूक किया।पूर्व एडीओ कृषि श्री राम ने गौ आधारित खेती,जीरो बजट खेती, देसी गाय पालन,मिट्टी में जीवांश बढ़ाने,गो मूत्र व गोबर गुड़,चने का बेसन,जीवांश युक्त मिट्टी को मिलाकर जीवामृत घोल का प्रयोग, लाइन में फसलों की बुवाई करने,मिलवा खेती करने, बीज शोधन के लिए ट्राइकोडरमा का प्रयोग, देशी बीज का प्रयोग करने के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दिया। कार्यक्रम का संचालन प्रवीण कुमार सिंह नेकी धन्यवाद ज्ञापन अश्विनी कुमार सिंह एडीओ एजी ने किया।
मेले में मुख्य रूप से कमलेश सिंह, डॉक्टर शिव शंकर शास्त्री, जितेंद्र पांडेय, ओमप्रकाश दुबे, प्रवीण कुमार सिंह, फूलझार प्रसाद, गोविंद पटेल इत्यादि लोग उपस्थित रहे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)