*सबका साथ ,सबका विकास व सबका सम्मान संग विकास कार्य होंगे पूरे।
समाज जागरण अनिल कुमार
हरहुआ वाराणसी। जनपद के आदर्श ब्लाक की पहचान ,सम्मान , गौरव व कार्यशैली जो विरासत में मिली है उसको जीवंत बनाये रखने के लिए सबका साथ,सबका विकास व सबका सम्मान संग विकास कार्य को धरातल पर अंजाम दिए जाने का कार्य मेरी प्राथमिकता में होगी। अब तक किन्ही कारणों से रुके कार्य पूर्व व वर्तमान के उच्चाधिकारियों के सहयोग से पूरा होगा। ग्राम प्रधान बन्धुओं व सभी सहयोगी साथी सचिव ,सफाई कर्मचारी का सम्मान व कार्य समन्वयन को गति प्रदान की जाएगी।
उक्त बातें नवनियुक्त सहायक विकास अधिकारी पंचायत हरहुआ रवि सिंह ने स्वागत ,शिष्टाचार सम्मान के उपरांत अपने सम्बोधन में व्यक्त की।साथ ही सभी जनो के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की।
सफाई कर्मचारी संघ हरहुआ द्वारा माल्यार्पण करते हुए बुकें भेंटकर नवनियुक्त सहायक विकास अधिकारी पंचायत (हरहुआ) का स्वागत एवं शिष्टाचार संग मुलाकात किया। ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ विकास खण्ड हरहुआ जनपद वाराणसी के पूर्व प्रांतीय उपाध्यक्ष ओम प्रकाश सिंह पटेल, पूर्व जिला महामंत्री जितेंद्र कुमार वर्मा, अध्यक्ष चिरईगांव कालू पटेल ,महामंत्री हरहुआ आशीष कुमार ,पूर्व कोषाध्यक्ष दिनेश कुमार ,कार्यकारिणी अध्यक्ष अमित कुमार ,पूर्व कोषाध्यक्ष रविशंकर, संजय यादव, राजकुमार यादव, सिजामुद्दीन ,अशोक कुमार व संतोष कुमार सिंह प्रमुख रूप से शामिल रहे।
नवनियुक्त एडीओ पंचायत ने औपचारिक रूप से बीडीओ हरहुआ दीनदयाल संग अन्य सहायक विकास अधिकारीयों सहित अन्य स्टाफ से मुलाकात की।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



