google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

फर्जी अपहरण की सूचना देने वाला आरोपी गिरफ्तारः-*

*
दैनिक समाज जागरण विपिनकुमार श्रीवास्तव गोंडा , थाना तरबगंज क्षेत्र के अन्तर्गत बुद्धराम विश्वकर्मा पुत्र प्यारे विश्वकर्मा नि0 गोपसराय थाना नवाबगंज गोण्डा ने सूचना दिया कि मेरा पुत्र राधेश्याम उर्फ भोलू विश्वकर्मा न्योता खाने ग्राम सभा डबरी गया था रास्ते में अज्ञात व्यक्ति द्वारा मेरे पुत्र की आँख पर पट्टी बांधकर अपहरण कर ले गया है। तथा मेरे पुत्र के मोबाइल से मेरे ही गाँव के निवासी विवेक सिंह के फोन पर काल करके 2 लाख रूपये की फिरौती की माँग की जा रही है।
घटना को गम्भीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक गोण्डा संतोष कुमार मिश्रा द्वारा तत्काल अभियोग पंजीकृत कर घटना के सफल अनावरण हेतु क्षेत्राधिकारी तरबगंज के पर्यवेक्षण में टीमे लगायी गयी थी।
उक्त के क्रम में थाना तरबगंज पुलिस व अन्य गठित टीमों द्वारा अपने तकनिकी माध्यमों से व लोगों से पूछताछ व गोपनीय जानकारी करते हुए लगातार गहन सुरागरसी -पतारसी करते हुए अपृहत को लोकेशन के आधार पर बरामद किया गया। गहन पूछताछ से यह बात प्रकाश में आयी कि अपहरण की तथाकथित घटना अपहृत राधेश्याम उर्फ भोलू विश्वकर्मा द्वारा स्वयं ही अपने गाँव के विवेक सिंह से दो लाख रूपया प्राप्त कर कर्जा चुकाने के उद्देश्य से छल कपट कर झूठा अपहरण की योजना बनायी। अपहरण की फर्जी सूचना देने वाले को थाना तरबगंज पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही की जा रही है


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)