google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

महिला टिकट स्टाफ ने ट्रेन में मिले अकेले बच्चे को सुरक्षित उसके परिजनों से मिलाया

पंजाब जैतो रघुनंदन पराशर/समाज जागरण चीफ ब्यूरो पंजाब

जैतो,27 अप्रैल : उत्तर रेलवे के फिरोजपुर रेल मंडल सोमवार को जारी प्रैस विज्ञप्ति में कहा कि 26 अप्रैल 2026 को ट्रेन संख्या 04652 (अमृतसर–जयनगर क्लोन स्पेशल) में ड्यूटी के दौरान अमृतसर की टीटीआई श्रीमती पूजा शर्मा एवं श्रीमती शशि बाला द्वारा एक सराहनीय कार्य किया गया। टिकट चैकिंग के दौरान उन्होंने स्लीपर कोच में लगभग 12 वर्षीय एक अकेले लड़के को यात्रा करते हुए पाया, जिससे दोनों टिकट चैकिंग स्टाफ को संदेह हुआ। लड़के से उसके अभिभावक के बारे में पूछताछ की गई, परंतु वह कोई संतोषजनक जानकारी नहीं दे सका।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए दोनों टिकट चैकिंग स्टाफ द्वारा तुरंत वाणिज्य नियंत्रण, फिरोजपुर को सूचित किया गया। उचित समन्वय के पश्चात् बालक को सुरक्षित रूप से उसके अभिभावकों तक पहुँचाने हेतु अंबाला कैंट स्टेशन पर महिला आर.पी.एफ. स्टाफ को सुपुर्द किया गया। तत्पश्चात आज बालक को सुरक्षित रूप से उसके अभिभावकों को सौंप दिया गया। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक बसंत कुमार ने बताया कि टिकट चैकिंग स्टाफ ने अपने कर्तव्य का निर्वहन करते हुए अत्यंत तत्परता और जिम्मेदारी का परिचय दिया जो रेलवे की छवि को गौरवान्वित करती है साथ ही यह समस्त रेलकर्मियों के लिए अनुकरणीय उदाहरण भी प्रस्तुत करती है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)