पंजाब जैतो मन्नू शर्मा पराशर/दैनिक समाज जागरण चीफ ब्यूरो पंजाब
जैतो,27 अप्रैल : क्षेत्र की प्रसिद्ध मानवता को समर्पित समाज सेवी संस्था भारत विकास परिषद इकाई जैतो का वार्षिक अध्यक्ष व अन्य पदाधिकारियों का पद ग्रहण समारोह चौधरी चिरंजी लाल धर्मशाला में साधारण पर खूबसूरत ढंग से आयोजित हुआ। इस समारोह के मुख्य अतिथि नगर कौंसिल के पूर्व उपाध्यक्ष व पार्षद प्रदीप सिंगला थे जबकि इंसटालैशन अधिकारी पंजाब विकास परिषद के प्रदेश सचिव राजेंद्र पपरेजा थे। परिषद के पी.आर.ओ.रिंकू बिंदल के अनुसार इस पद ग्रहण समारोह में भारत विकास परिषद जैतो के लिए साल 2026-27 के लिए चुने गए अध्यक्ष रूलिया राम सिंगला गीजीवाला के साथ भारत विकास परिषद पंजाब से आए अधिकारी राजेंद्र पपरेजा ने उनकी नई टीम और नए सदस्यों शाहिल गर्ग,धीरज सिंगला, प्रदीप कुमार व जसवंत राय गोयल को परिषद के नियमों की शपथ दिलाई ।
इस बीच ही नवनिर्वाचित पदाधिकारियों जिसमें पैटर्न मोहन लाल सिंगला, उपाध्यक्ष सतीश गोयल व प्रवीण गर्ग, सचिव शंधाषू जिंदल, संयुक्त सचिव अंकूश सिंगला व लक्ष्मी देवी, कोषाध्यक्ष कृष्ण मित्तल, संयुक्त भरत बांसल,आल प्रोजैक्ट चेयरमैन सुनील सिंगला व ममता जिंदल, स्टेज सचिव सुरेंद्र माहेश्वरी, कानूनी सलाहकार नीरज माहेश्वरी व संगीता शर्मा,स्टेट कार्यकारिणी सदस्य प्रहलाद राय गर्ग,विजय सिंगला, संजय मित्तल व मुकेश बांसल,सोसवा इंचार्ज रुलिया राम सिंगला व सुनील सिंगला, सेविंग सैंटर इंचार्ज ममता जिंदल को भी शपथ दिलाई। इसके कार्यकारिणी सदस्य उमाशंकर शर्मा एडवोकेट, कश्मीरी लाल गर्ग, अश्विनी अरोड़ा, मोहन लाल जिंदल, कुलभूषण सिंगला, पंकज शर्मा, विकास गोयल एवी, नरेश गोयल लविश सिंगला, अनुज रानी कांसल,रितू सिंगला व रेणु गर्ग को भी शपथ ग्रहण में शामिल किया गया है। इस अवसर पर अन्य इसके रमेश मोंगा, जगदीश अरोड़ा, चंद्र अग्रवाल,मेजर सिंह व जगदीश बांसल आदि मौजूद रहे। इस अवसर पर जाने – माने समाज सेवी व मारवाड़ी समाज सभा के संस्थापक व अध्यक्ष राज कुमार गर्ग (राजू भाई ), पार्षद जीतू बांसल व उद्योगपति राजेश जिंदल आदि विशेष रूप से उपस्थित हुए।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



