दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार) नबीनगर प्रखंड के माली थाना क्षेत्र अंतर्गत जयहिंद तेंदुआ गांव में भीषण आगलगी की घटना हुई है जिसमें पचास बीघा से अधिक में लगी गेहूं का फसल जलकर खाक हो गई है ।मिली जानकारी के अनुसार आग लगने की घटना सोमवार को सुबह की बताई जा रही है। किसान विंध्याचल प्रसाद सिंह ने बताया कि यह घटना जयहिंद तेंदुआ गांव के आहर के समीप खेतों में लगभग 50 बीघा से अधिक में गेहूं के फसल लहलहा रहा था लेकिन आग लगने से पूरी फसल जलकर खाक हो गई घटना की सूचना पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंची और ग्रामीणों के सहयोग से किसी तरह आग पर काबू पाया जा सका।
वही माली थाना की 112 नंबर डायल पर पुलिस मौके पर पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया।किसान विंध्याचल सिंह ने बताया कि खेत में किसान विंध्याचल सिंह के अतिरिक्तकिशन अजय सिंह, विनोद सिंह, रविन्द्र सिंह, धनंजय सिंह,गुगन सिंह के अतिरिक्त कई किसानों की गेहूं की फसल जलकर खाक हुआ है।वहीं आगलगी से खलिहान में रखे चना,मोटर का पाइप,जानवरों के लिए रखे गए पुआल आदि भी जलकर खाक हुआ है।उन्होंने यह भी बताया कि इस आगलगी में वन विभाग द्वारा लगाए गए दर्जनों पेड़ भी जलकर नष्ट हो गया।इस आगलगी से किसानों को लाखों रुपए का आर्थिक नुकसान हुआ है।किसानों ने प्रशासन से उचित मुआवजे की मांग किया है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



